मधुबनी, फरवरी 22 -- झंझारपुर। संत नगर पंचायत में आवास योजना को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। आवास सहायक प्रमोद कुमार महतो के आवेदन पर भैरवस्थान थाना में मुखिया पति सहित छह लोगों को नामजद तथा 15 अज्ञात के विरुद्ध जातिसूचक शब्दों का प्रयोग व मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नामजद आरोपितों में संतोष चौधरी, रमेश चौधरी, भवन कुमार चौधरी, धनिक लाल चौधरी, राकेश कुमार (मुखिया पति),काको निवासी आशुतोष सिंह शामिल है। इसके अतिरिक्त 15 अज्ञात लोगों को भी आरोपित बनाया गया है। आवेदन में प्रमोद कुमार महतो ने कहा है कि वह 21 फरवरी को विभागीय निर्देश पर संत नगर पंचायत में आवास सर्वेक्षण कार्य कर रहे थे। इमादपट्टी गांव में सर्वे के बाद लौटने के दौरान उपरोक्त लोगों ने घेरकर उनके साथ मारपीट की तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। उन्हों...