अयोध्या, जुलाई 30 -- अयोध्या। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने मंगलवार को नरौली स्थित एक कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह गांव-गांव जाकर आवास विहीन विधवा, दिव्यांग और दैवी आपदा से पीडि़तों को योजनाओं की जानकारी दें। विधायक ने कहा कि जाति, धर्म का कोई बंधन नही है। पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम प्रेस यादव ने बताया कि पात्र लोग तीन अगस्त को रुदौली विधायक से स्वयं मिलकर प्रार्थना पत्र दे सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.