रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की ओर से बकाया वसूली को लेकर आवास विकास, ट्रांजिट कैंप, खेड़ा और प्रीत विहार क्षेत्रों में बिजली के कनेक्शन काट दिए। अफसरों के अनुसार बकाया उपभोक्ताओं के विरुद्ध शिविर लगाकर कनेक्शन विच्छेदन की कार्रवाई की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत संबंधित क्षेत्रों में शटडाउन किया गया है। एसडीओ अनु अरोरा का कहना है कि कार्रवाई पूरी होते ही, लगभग दो घंटे के भीतर विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारू कर दी गई। हालांकि, इस अभियान का असर उन उपभोक्ताओं पर भी पड़ रहा है, जिन्होंने समय पर बिजली बिल का भुगतान कर दिया है। बिजली आपूर्ति ठप रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक प्रतिष्ठानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...