रामपुर, जनवरी 7 -- आवास विकास की जमीन पर बने तीन मकानों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इन मकानों को खाली कराने के लिए पूर्व में नोटिस भी दिए गए मगर इनमें रहने वाले लोगों ने मकान को खाली नहीं किया। मंगलवार को आवास विकास परिषद की टीम मकान गिराने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे तो परिवार के लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने रोड जाम कर दिया। यहां पर करीब दो घंटे तक हंगामा की स्थिति बनी रही। मुरादाबाद से आई आवास विकास की टीम 500 वर्ग मीटर में बने इन आवासों को अवैध बता रही थी। जबकि मकानों में रहने वाले लोगों का कहना था कि समझौते के तहत पहले उनको प्लाट और मुआवजा दिया जाए, इसके बाद ही मकान को खाली कराया जाए। अधिकारियों ने जब सख्ती की तो आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। टीम के साथ धक्का-मुक्की करने में भी पीछे नहीं रहे। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते ह...