लखीसराय, जून 27 -- बड़हिया, एक संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को कुल 154 लाभुकों को आवास निर्माण हेतु कार्यादेश प्रदान किया गया। यह कार्यादेश पत्र नगर सभापति डेजी कुमारी के हाथों लाभुकों को सौंपा गया। इस अवसर पर नगर सभापति ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है कि अधिक से अधिक ग़रीब, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों को शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जा सके। यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि कार्यादेश जारी होने के साथ ही लाभुकों के बैंक खाते में प्रथम किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि विभाग द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है। शहरी क्षेत्रों में पीएम आवास योजना 2.0 के अंतर्गत कुल 2.5 लाख की सहायता राशि तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी। जिसका भुगतान भवन निर्माण की प्रगति के अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.