भागलपुर, अप्रैल 6 -- प्रखंड के कटहरा पंचायत के वार्ड नौ के वार्ड सदस्य ने पीएम, सीएम, डीडीसी, पीएमओ को आवेदन देकर आवास योजना में राशि भुगतान की मांग की है। मामले को लेकर वार्ड नौ के वार्ड सदस्य चन्द्र शेखर सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि वार्ड नौ में 12 लाभुक का भुगतान रोक कर रखा गया हैं। उन्होंने अपने आवेदन में विभिन्न आरोप लगाते हुए राशि का भुगतान करने की मांग की है। आवास पर्यवेक्षक कादीर आलम ने बताया कि प्रखंड में 1700 लाभुकों में 1500 का भुगतान हो चुका है। 200 लाभुक का भुगतान तकनीकी कारण से नहीं हो पाया है। लगाए गए आरोप बिल्कुल निराधार और असत्य हैं। उपविकास आयुक्त द्वारा मॉनटरिंग हो रहा है। बचे लाभुक के भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। अविलंब भुगतान किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.