गिरडीह, मार्च 13 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड पंचायत समिति की बैठक बुधवार को बगोदर प्रखंड सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख आशा राज ने की। बैठक काफी हंगामेदार रही। पंचायत समिति सदस्यों ने आवास निर्माण के लाभुकों के चयन में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किए जाने की मांग की गई। पंचायत सेवकों पर मुद्रामोचन का भी आरोप लगाया गया है। दोंदलो एवं कुसमरजा पंचायत में जाति बदलकर आवास योजना का लाभ लेने का मामला पंचायत प्रतिनिधियों ने उठाया और इसे गंभीर मामला बताते हुए मामले की जांच की मांग की है। दोदलों पंचायत समिति सदस्य सह उप प्रमुख हरेन्द्र सिंह ने कहा कि योग्य लाभुक के जगह एक अयोग्य लाभुक का चयन अबुआ आवास के लिए किया गया है और वह भी जाति बदलकर। इस पर पंचायत सेवक ने अपनी सिफारिश दी है कि जाति प्रमाण पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.