मऊ, जनवरी 16 -- मऊ, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक शुक्रवार को विकास भवन सभागार में हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने योजना में प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि जिन आवास में अभी तक बिजली कनेक्शन, एलपीजी कनेक्शन, पेयजल और स्वच्छ सहायता समूह की सीडिंग अभी अपूर्ण हैं, उनको एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर सीडिंग का कार्य समस्त खंड विकास अधिकारी पूर्ण करा लें। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण रामबाबू त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 2016-17 से वर्ष 2019-20 तक कुल 14506 तथा वर्ष 2020-21 से वर्ष 2024-25 तक कुल 23770 आवास के लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है। इस प्रकार योजना आरंभ से अब तक कुल 38276 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया ज...