मुंगेर, फरवरी 12 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ निशा राय ने की, जिसमें सभी आवास सहायकों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे सर्वे वेरिफिकेशन कार्य की समीक्षा की गई। बीडीओ ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सर्वे कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि में मात्र दो दिन शेष हैं। पूरे प्रखंड में अब केवल 41 लाभुकों का सर्वे लंबित है। उन्होंने सभी आवास सहायकों को निर्देश दिया कि शेष कार्य हर हाल में दो दिनों के भीतर पूर्ण कर लें। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना की भी प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही जिन लाभुकों को तीसरी किस्त की राशि प्राप्त हो चुकी है, उनके आवास निर्माण कार्य की स्थिति पर चर्चा की गई। बीडीओ ने अधूरे आवासो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.