छपरा, फरवरी 4 -- फोटो :11 शहर में अधूरा पड़ा पीएम आवास योजना से निर्माण होने वाला घर छपरा, एक संवाददाता। नगर प्रशासन ने पीएम आवास योजना के तहत आवास का निर्माण नहीं करने वाले लगभग 85 से अधिक लाभुकों को नोटिस भेजा है। मालूम हो कि 2.0 प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग 807 लोगों को आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि का भुगतान कर दिया गया है लेकिन वे सात माह से अधिक होने के बाद भी आवास का निर्माण शुरू नहीं किये। निगम की टीम की जांच के बाद यह खुलासा हुआ। जानकारी हो कि प्रत्येक लाभुक को प्रथम किस्त के रूप में निगम ने एक लाख रुपये का भुगतान किया था। राशि का भुगतान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया कार्यक्रम के दौरान पिछले 24 अप्रैल 2025 से पहले किया गया था लेकिन लाभुक आवास निर्माण करने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। वही 1.0 प्रधानमंत्री आवास ...