जामताड़ा, मई 31 -- आवास निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश फतेहपुर,प्रतिनिधि। मनरेगा, पीएम आवास, अबुआ आवास सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा को लेकर शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड स्थित सभागार में बीडीओ प्रेम कुमार दास की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने मनरेगा योजना, अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवास के अद्यतन स्थिति बारे में जानकारी ली। उन्होने आवास का निर्माण कार्य में तेजी लाने का दिशा-निर्देश दिया। वही ससमय आवास निर्माण कार्य पूर्ण कराने को लेकर नियमित पर्यवेक्षण पर जोर दिया। उन्होने मनरेगा योजना का समीक्षा करने के बाद मनरेगा योजना में महिला मजदूरी की भागीदारी बढ़ाने, लंबित योजनाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने समेत कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.