समस्तीपुर, मार्च 4 -- रोसड़ा। बिहार बजट 2025 में महिला सिपाहियों के लिए विशेष आवास की सुविधा किये जाने की घोषणा के बाद से जिला बल में पदस्थापित महिला सिपाहियों में प्रसन्नता छायी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस बल में तकरीबन महिला सिपाही पदस्थापित है। महिला सिपाहियों को उनके कार्यस्थल के पास आवास की सुविधा दिए जाने की घोषणा के बाद से महिला सिपाहियों की खुशी की लहर छायी हुई है। इससे वे सुरक्षित और आरामदायक माहौल में रह सकेंगी, जिससे उनकी कार्यक्षमता भी बढ़ेगी। इसकी आवश्यकता बहुत समय से की जा रही थी। बता दें कि जिला मुख्यालय से दूर-दराज के थानों में पदस्थापित महिला सिपाहियों को आवासन को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश प्रखंड स्तर के थानों में महिला सिपाहियों के अलग से बैरक की सुविधा उपलब्ध नहीं है। महिला सिपाहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.