गोंडा, फरवरी 4 -- तरबगंज, संवाददाता। धोखाधड़ी और बेईमानी से विधवा महिला से मुख्यमंत्री आवास की प्रथम किस्त में से 22 हजार रुपए हड़पने के मामले में बीडीओ की जांच के बाद सचिव ने आरोपी रोजगार सेवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ग्राम पंचायत अधिकारी नरेंद्र कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि ग्राम सभा सिंगहाचंदा की किस्मता पत्नी जमील को मुख्यमंत्री आवास आवटन हुआ था। प्रथम किस्त के तौर पर 40 हजार रुपये किस्मता के बैंक खाता में आए थे। ब्लॉक अधिकारी को घूस देने के नाम पर ग्राम रोजगार सेवक ने किस्मता के खाते से 40 हजार रुपये निकलवा लिये। रोजगार सेवक ऋषि कुमार पुत्र हरीश श्रीवास्तव निवासी सिंगहाचंदा ने 22 हजार रुपए हड़प लिया। पीड़िता ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। इसकी...