बेगुसराय, जून 24 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ की जिला शाखा की ओर से 16 सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के दक्षिणी गेट पर धरना दिया गया। अध्यक्षता कार्यकारी जिला अध्यक्ष आशुतोष कौशिक ने की। आशुतोष ने कहा कि आज पूरे जिले में आवासकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे आवास से संबंधित सभी कार्य ठप हैं। मांगें मानने तक हड़ताल जारी रहेगी। वक्ताओं ने आवास कर्मी को नियमित के साथ वेतनमान करने की मांग की। संघ के जिला मंत्री सिकंदर कुमार ने कहा कि आवासकर्मियों के कड़ी मेहनत की बदौलत बिहार सरकार को आवास योजना में प्रत्येक निरंतर कई वर्षों में लगातार केंद्र सरकार के द्वारा पुरस्कार के साथ साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता रहा है। इस उपलब्धि के पीछे अहम भूमिका निभाने वाले आवसकर्मी जिल्लत की जीवन जीने को विवश हैं। अराजपत्रित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.