लखीमपुरखीरी, अप्रैल 5 -- सिंगाही। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास पाने वाले 1371 लाभार्थियों की सूची की एसडीएम राजीव निगम ने फिर से चेकिंग की। पहले चरण में कस्बे के तेरह वार्डों के पच्चीस लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाना है। नगर पंचायत की टीम के साथ कस्बे के वार्ड नंबर छह में पहुंचे एसडीएम राजीव निगम ने आवास के लिए चिन्हित लाभार्थियों की पात्रता की दुबारा जांच की। यहां तेरह वार्डों के 1371 लाभार्थियों की सूची आई है। पहले नगर पंचायत की टीम ने इनका सत्यापन किया था। यह सूची मिलने के बाद एसडीएम ने इसकी फिर से चेकिंग की। सूची की क्रास चेकिंग के लिए एसडीएम समेत छह लेखपालों, नगर पंचायत लिपिक अखिलेश अवस्थी, कर्मचारी सुरेंद्रपाल सिंह तथा डूडा के एक कर्मचारी की टीम बनी है। ये टीमें अलग-अलग वार्डों में लाभार्थियों की पात्रता की जांच कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.