हाजीपुर, फरवरी 21 -- हाजीपुर। निज संवाददाता आवासीय होटलों में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार होने वालों में एक पंचायत शिक्षक भी शामिल थे। डीएम वर्षा सिंह ने शैक्षणिक गरिमा को आघात पहुंचाने वाले राजापाकर के पंचायत शिक्षक रविरंजन कुमार के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है। डीएम ने कहा कि शैक्षणिक गरिमा को आघात पहुंचाने वाली गतिविधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। विद्यार्थियों की सुरक्षा, विद्यालयी वातावरण की पवित्रता एवं सामाजिक मूल्यों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मालूम हो कि सदर थाना क्षेत्र स्थित सागर आवासीय होटल, हाजीपुर में 17 फरवरी की मध्य रात्रि प्राप्त सूचना एवं सत्यापन के उपरांत दंडाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा छ...