शामली, जनवरी 27 -- समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम झिंझाना में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीडीओ विनय कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थितजनों के साथ राष्ट्रगान गाने से हुई। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवासरत 45 वृद्धजनों को भोजन, फल एवं मिष्ठान का वितरण किया गया। सीडीओ विनय कुमार तिवारी ने वृद्धजनों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, जिसके साथ ही हमारा देश एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का अधिकार दिया है, साथ ही हमें देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का कर्तव्य भी सौंपा है। इस अवसर पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.