नैनीताल, सितम्बर 14 -- गरमपानी। राजीव गांधी अभिनव आवासीय विद्यालय बेतालघाट में एसएमसी और पीटीए की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य दीपचंद्र त्रिपाठी ने की। उन्होंने अभिभावकों को शासन की ओर से जारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद विद्यालय में सभागार नहीं होना, विद्यालय का उच्चीकरण, शिक्षक-कार्मिकों के मानदेय में वृद्धि करने, फर्नीचर की समस्या आदि का ज्ञापन खंड कार्यालय को सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक विरेंद्र सिंह भंडारी, एसएमसी अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, पीटीए सदस्य आरती जोशी, लक्ष्मी देवी, विमला, सीमा तिवारी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.