भदोही, फरवरी 17 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं के एक्सपोजर विजिट संबंधित बैठक सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल विकास भवन सभागार में अधिकारियों संग लिए। इसमें आवासीय विद्यालयों में बेहतर शिक्षा व सुविधा मुहैया कराने को निर्देशित किए। इस दौरान सीडीओ ने जिले में संचालित पांच कस्तूरबा आवासी बालिका विद्यालयों डीघ, ज्ञानपुर, औराई, सुरियावां एवं भदोही की बालिकाओं का एक्सपोजर विजिट जिला प्रयागराज स्थित आनंद भवन एवं संगम में कराए जाने का निर्णय लिए। 25 एवं 25 फरवरी के बीच कार्यक्रम आयोजित कराने को प्रस्तावित किया गया। सीडीओ निर्देशित किए कि सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जाए। इसमें निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रत्येक बस के साथ दो महिला शिक्षिकाएं, एक महिला पुलिसकर्मी तथा एक होमग...