बगहा, दिसम्बर 18 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। एससी/ एसटी आवासीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन हो इसको लेकर विकास मित्र क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें एवं दलित समुदाय के लोगों को जागरूक करें। 5 जनवरी से 4 फरवरी तक आवासीय विद्यालय में नामांकन को लेकर आवेदन लिया जाएगा। उक्त बातें बगहा 2 प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी विकास कुमार ने कहीं। वे गुरुवार को बगहा दो प्रखंड सभागार में विकास मित्रों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंबेडकर सेवा सप्तम सेवा के लंबित आवेदनों को भी निष्पादन करने का निर्देश दिया। प्रत्येक महादलित टोलो में जाकर राशन, पेंशन संबंधित रिपोर्ट को अपडेट करने को लेकर भी उन्होंने विकास मित्रों को निर्देशित किया। ताकि राशन एवं पेंशन से वंचित महादलित परिवार के लोगों को पेंशन में राशन का लाभ दिया जा सके। इन कार्यो...