रुद्रपुर, मार्च 11 -- गदरपुर। स्टांप के आधार पर भूमि खरीदने वाले लोगों को आवासीय योजना का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। पूर्व जिपं सदस्य राजेश बजाज और अमित नारंग के नेतृत्व में बूरा नगर, बरीराई, खानपुर पूर्व और महतोष आदि ग्रामों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम आशिमा गोयल को एक ज्ञापन सौंपा। कहा ग्रामीण क्षेत्रों में कई परिवार स्टांप पर वर्ग क की भूमि खरीदकर निवास कर रहे हैं। कई लोगों के पास रजिस्ट्री और स्वामित्व प्रमाणपत्र न होने से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जबकि उनके पास पानी और बिजली का बिल भी है। उन्होंने पात्र परिवारों को चिह्नित कर आवासीय योजना का लाभ दिलाने की मांग की। एसडीएम आशिमा गोयल ने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र समाधान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.