धनबाद, मार्च 29 -- धनबाद विशेष संवाददाता। डीसी के जनता दरबार में शुक्रवार को जिलेभर के फरियादी पहुंचे। कुछ ने निजी तो कुछ ने सार्वजनिक हित के मामले के समाधान की मांगी की। डीसी माधवी मिश्रा ने फरियाद सुनी और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। बैंक मोड़ के शांति भवन से पहुंची महिला ने बताया कि आवासीय परिसर के गैरेज में गोदाम बनाया गया है। लोगों की गाड़ियां कॉमन पैसेज में पार्क होती हैं। संकरे रास्ते से होकर आना-जाना पड़ता है। गोदाम में दिन-रात मालवाहक वाहनों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आवासीय परिसर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डीसी ने नगर निगम को जांच करने का निर्देश दिया। बुजुर्ग दंपति ने बेटा-बहू की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई। दंपति ने कहा कि पहले वे अपने बेटे और बहू के साथ अपने पैतृक घर में साथ रहते थे। बीते ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.