मुंगेर, दिसम्बर 27 -- मुंगेर, निज संवाददाता । सदर अस्पताल स्थित प्रीफैब्रिकेटेड सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से एचबीवाईसी से संबंधित आशा कार्यकर्ता, फैसिलेटर और एएनएम का पांच दिवसीय जिलास्तरीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। जहां आवासन कर रही आशा कार्यकर्ता पीने का पानी खरीद कर पीने को विवश हैं। बता दें कि 25 से 29 दिसम्बर तक आयोजित आवासीय प्रशिक्षण में तारापुर और संग्रामपुर प्रखंड की आशा व फैसिलेटर तथा एएनएम को छोटे बच्चों का गृह आधारित देखभाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण स्थल पर ही राज्य स्वास्थ्य समिति से आए 6 प्रशिक्षकों तथा प्रशिक्षु सभी आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों के आवासन का प्रबंध जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा किया गया है। गुरूवार की शाम हिन्दुस्तान टीम ने आवासीय प्रशिक्षण का जायजा लिया। आवासन कर रही तार...