महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के जमुहारा कला निवासी राजू ने शिकायती पत्र देकर आवासीय पट्टा देने में जिम्मेदारों पर देरी करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि वह ग्राम सभा की एक परती जमीन में परिवार के साथ रहता है। दिव्यांग होने की वजह से कई तरह की समस्या उसके सामने उत्पन्न रहती हैं। उसके अलावा उसके पास ना तो कोई और जमीन और ना ही कोई मकान मौजूद है। दिव्यांग राजू ने पत्र के जरिए बताया कि प्रशासन द्वारा उक्त भूमि खाली कराने का आदेश दिया गया है। इसके बाद से उसके परिवार के सामने गुजर बसर के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित का कहना है कि प्रशासन के निर्देश के बाद आवासीय पट्टा देने का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद ग्राम सभा से पट्टे की प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए ग्राम सभा से पत्रावली भी तैयार कर दी गई...