एटा, मार्च 26 -- जनपद के दो फुटबॉल खिलाड़ियों का आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए चयन हुआ है। दोनों चयनित खिलाड़ी अयोध्या में 2 से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाले केन्द्रीय शिविर में प्रतिभाग करेंगे। उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास के लिए एटा जनपद के फुटबॉल के दो खिलाड़ी प्रतीक शर्मा एवं राजकुमार का चयन हुआ है। चयनित दोनों खिलाड़ियों का चयन पांच से आठ मार्च तक राज्य स्तर पर आयोजित हुई प्रगतियोगिता में हुआ है। चयनित जनपद के दोनों फुटबॉल खिलाड़ी अयोध्या में दो से 16 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 15 दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करेंगे। स्पोटर्स कालेज में प्रवेश को होगी आगरा स्टेडियम में होगी प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा उप क्रीड़ी अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया है कि वर्ष 2025-26 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.