लखनऊ, मार्च 29 -- फैजुल्लागंज स्थित बंधा रोड पर शनिवार को आवासीय इलाके में चल रही ग्लो साइन बोर्ड फैक्टरी में आग लग गई। कुछ ही देर में आग विकराल हो गई। फैक्टरी से लपटें और धुआं निकलता देख अफरा- तफरी मच गई। धुआं तीन किमी दूर से दिखाई दे रहा था। अग्निशमन कर्मियों ने पांच दमकल की मदद से एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक आग की चपेट में आकर दो बाइक, एक स्कूटी व अन्य सामान जल गया था। बंधा रोड पर कपिल कपूर स्टार परिवार इंडिया लिमिटेड नाम से ग्लो साइन बोर्ड फैक्टरी चलाते हैं। शाम को फैक्टरी में लोग काम कर रहे थे। इस बीच करीब चार बजे दूसरे मंजिल से लपटें निकलने लगीं। लपटें देख वहां मौजूद लोगों ने चीख पुकार मचा आग बुझाना शुरू किया। आग देख आसपास रह लोग भी घर से बाहर निकल आए। आग बढ़ती देख पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना पर एफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.