सहरसा, मई 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गोपाल जी एवं जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने संयुक्त रूप से जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा संचालित सुरक्षित स्थान का निरीक्षण किया। सुरक्षित स्थान में आवासित किशोरों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। सीसीटीवी कार्यशीलता एवं पंजियों की जांच किया। पुस्तकालय एवं अध्ययन कक्ष में पाठ्य सामग्रियों का अवलोकन किया। वार्तालाप क्रम में आवासित किशोरों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। सिविल सर्जन को आवश्यकतानुसार सम्यक चिकित्सीय सहायता,जिला शिक्षा कार्यालय को आवश्यक शैक्षणिक सहायता के लिए आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया । सुरक्षित स्थान भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला सत्र न्यायाधीश रसोई कक्ष जाकर आवासित किशोरों निमित भोजन सामग्री का अवलोकन किया। इसके गुणवत्ता की जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.