लखीमपुरखीरी, जनवरी 16 -- खुद का पक्का घर होने के बाद भी आवासहीन बताकर आवास की मांग की। प्रधानमंत्री आवास के लिए पोर्टल पर दी गई सेल्फ सर्वे की व्यवस्था में जिले के 78 हजार से ज्यादा लोगों ने खुद को आवासहीन बताकर आवास की मांग करते हुए आवेदन कर दिया। इनका जब सत्यापन शुरू हुआ तो पता चला कि इनमें से 70 प्रतिशत से अधिक अपात्र मिल रहे हैं यानि के उनके पास पहले से ही आवास है। अब सत्यापन में अपात्र मिले लोगों के नाम सूची से डिलीट किए जा रहे हैं। गरीब परिवार जिनके पास पक्का घर नहीं है उनको पक्का घर देने के लिए सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना चला रही है। शासन ने आवासहीनों का सर्वे करने की जिम्मेदारी दी। साथी ह आनलाइन इस सर्वे में सेल्फ सर्वे की भी व्यवस्था की गई। यानि कि जिनके पास आवास नहीं है सेल्फ सर्वे कर सकते हैं। सेल्फ स...