बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- आवार कुत्तों से पशुपालक परेशान, पशुओं को बना रहे निशाना चेवाड़ा, निज संवाददाता। इन दिनों नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में पशुपालक आवारा कुत्तों के आंतक से काफी परेशान हैं। आये दिन किसी न किसी पशु को कुत्ते निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत के पश्चिमी मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार की एक बकरी और उसके दो बच्चों को आवारा कुत्तों ने लहुलुहान कर दिया। दो दिन पहले शिव मंदिर के निकट सौरव कुमार की एक बकरी को कुत्ते ने काट लिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले एक माह में 35 से अधिक पशुओं को कुत्तों ने निशाना बनायजा है। चेवाड़ा के चिकित्सक विकास ने बताया कि एक माह में लगभग 30 से पशुओं का इलाज किया गया है तथा उसे वैक्सीन दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.