साहिबगंज, मार्च 17 -- साहिबगंज। शहर में आवारा सांड का आतंक बढ़ गया है। सांड ने रविवार को करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया। घायलों में साउथ कॉलोनी के विपिन तांती (46), टाउन हाल के राजन पासवान(74) आदि हैं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर नगर परिषद के सिटी मैनेजर बिरेस कुमार ने उक्त सांड़ को पकड़वाने में जुट गये। इसके लिए मनिहारी पूरुब टोला के अक्षय कुमार यादव को खासतौर पर बुलाया गया था। सांड को पकड़ने के लिए तीन लोगों की टीम घोड़े पर चढ़ कर सांड को रस्सी का फंदा डाल कर पकड़ा। इस क्रम में अक्षय कुमार यादव आशिंक रूप से घायल भी हो गया। सिटी मैनेजर बिरेस कुमार ने बताया कि मोबाइल पर सूचना मिली थी कि टाउन हॉल के आसपास काले रंग का सांड बेकाबू होकर आने जाने वालों पर हमला कर रहा है। इससे पहले पशुपालन विभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.