गंगापार, दिसम्बर 24 -- विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत छीड़ी के किसान आवारा मवेशियों से परेशान हैं। विकास खंड से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार तक गांव में गोशाला बनवाने की मांग ग्रामीणों कर चुके हैं किंतु कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री मती विद्योत्मा मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल,बारा विधायक, जिलाधिकारी प्रयागराज से लेकर खण्ड विकास अधिकारी जसरा से एक पशुबाड़ा (गोशाला)बनवाने की मांग की थी। नतीजा आज तक शून्य रहा।ग्रामीणों का कहना है पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से पशु फसल को चट कर जाते है।आशीष मिश्रा ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र के माध्यम से पशुबाड़ा बनाने की कई बार मांग किया।सरकार सभी ग्राम पंचायतों में गो आश्रय स्थल बनाने का आदेश दे रखी है,फिर भी ग्रामीणों की फसल सुरक्षित नही है। आशीष मिश्र, मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हि...