पीलीभीत, फरवरी 19 -- आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं पर लागू हो स्थाई समाधान पीलीभीत। गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन हुआ। किसान दिवस में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि लापरवाही के चलते हार्थियों एवं वन्यजीवों की वजह से फसलों को नुकसान हो रहा है। किसानों को मुआवजा दिलाया जाए। किसान दिवस में वन्यजीवों के हमलों से बचाने को तार फेंसिंग की जरूरत पर बल दिया गया। भाकियू चढूनी के प्रदेश सचिव गुरविन्दर सिंह हुन्दल ने बताया कि क्षेत्र में आवारा पशुओं से किसान अत्यधिक परेशान हैं। पूरनपुर से बंडा मार्ग पर स्थित गांव घाटमपुर, घुंघचिहाई, बलरामपुर, गुलडिया भूपसिंह एवं सिकरहना में आवारा पशुओं के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। गेंहूं क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.