गढ़वा, अगस्त 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में आवारा पशुओं की बेतहाशा बढ़ोतरी से दुकानदार व वाहन चालक काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सड़क पर चल रहे आवारा पशुओं के कारण आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शहर के सोनपुरवा बस स्टैंड से लेकर कचहरी तक आए दिन कहीं न कहीं आवारा पशुओं का आंतक रहता है। आवारा पशुओं के कारण सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी पुरानी बाजार, सहिजना रोड, रंका मोड़, मझिआंव मोड़, दानरो नदी के पास सुबह और शाम लगने वाले बाजार में आए सब्जी कारोबारियों को है। आवारा पशुओं का झूंड सब्जी कारोबारियों को बड़ा नुकसान कर देते हैं। उससे सब्जी कारोबारी परेशान रहते हैं। वहीं सड़क पर आवारा मवेशी के चलते जाम की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है। आवारा पशु सड़क पर बैठ जाते हैं। उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.