संभल, फरवरी 17 -- आवारा गोवंशीय पशु किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। इस कारण अन्नदाता परेशान है। गांव नसीरपुर नरौली के किसानों की फसल बर्बाद होने से उनमें रोष है। इसके लिए किसानों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया है। आवारा पशुओं से फसल बचाने के लिए किसान रात-रात भर जंगल में रहकर गुजार रहे हैं। इसके बाद वह अपनी फसल को बचा नहीं पा रहे हैं। ब्लॉक बनियाखेड़ा के नसीरपुर नरौली के किसान बड़ पैमाने पर फूलों की खेती करते हैं। आवारा पशुओं से बचाने के लिए वह खेतों की रखवाली भी कर रहे हैं। इसके बाद भी मौका मिलते ही आवारा पशु उनकी फसल को बर्बाद कर जाते हैं। इससे किसानों में रोष है। नसीरपुर नरौली के किसानों ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों आवारा पशुओं को सुरक्षित स्थान पर संरक्षित किए जाने की मांग की। प्रदर...