जामताड़ा, जनवरी 7 -- आवारा पशुओं के रोकथाम को लेकर नगर पंचायत की ओर से नगर विभाग को भेजा गया है 37 लाख का डिमांड जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिला में आवारा पशुओं का आतंक लंबे समय से दिख रहा है। प्रतिदिन कोई न कोई इन आवारा पशुओं के आतंक का शिकार बन रहा है। चाहे सड़क पर घूम रहे आवारा कुत्ते हो या फिर आवारा गाय, सांढ़ आदि। आवारा पशुओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त हुई है और बीते 7 नवंबर 2025 को इसको लेकर निर्देश भी जारी किया था। जिसके आलोक में जामताड़ा नगर पंचायत में अब तक तैयारी मुकम्मल नहीं हो पाई है। बता दे की इन दो महीना में 120 लोग आवारा कुत्तो के काटने के शिकार हुए हैं। नवंबर महीना में जहां 61 लोगों को कुत्ते ने काटा, वही दिसंबर महीने में 59 लोग कुत्ता काटने के शिकार बने हैं। यहां न तो एक्सपर्ट हैंड है, ना शेल्टर होम और ना कोई अन्य व्यवस...