मैनपुरी, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भदोल में आवारा गोवंश ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भदोल निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी पाल सिंह यादव घर के बाहर सड़क पर जा रही थीं। 12 दिसंबर की रात 8 बजे आवारा गोवंश ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। जहां दो दिन चले उपचार के बाद गुरुवार की रात 11 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र सत्यवीर सिंह, संतोष कुमार, प्रवेश कुमार ने बताया इलाके में आवारा गोवंश ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.