लखनऊ, फरवरी 6 -- राज्य सरकार ने प्रदेश में आवारा कुत्तों के काटने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लिया है। इसीलिए नगर निगमों और जिला मुख्यालयों पर डॉग शेल्टर होम व एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर बनाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय, वैज्ञानिक व स्थायी तरीके से किया जाए। नगर निगम क्षेत्रों में पहले से संचालित या प्रस्तावित एबीसी सेंटरों के साथ ही डॉग शेल्टर होम बनाए जाएं। नगर निगमों को निर्देश दिया गया है कि भूमि की व्यवस्था की जाए। यह पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों व पशु कल्याण मानकों के अनुसार किया जा रहा है। इसके लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रति शेल्टर होम 4.70 करोड़ से 5.31 करोड़ खर्च किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.