नई दिल्ली, अगस्त 12 -- सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली-एनसीआर के इलाकों से आवारा कुत्तों को हटाकर उन्हें आश्रय स्थलों में रखने के आदेश पर राष्ट्रीय राजधानी में माहौल गर्म है। आवारा कुत्तों को पकड़ने के आदेश के खिलाफ पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल रखा है। पशु अधिकार कार्यकर्ता आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट पर हो रहे प्रदर्शन को खत्म करा दिया है। पुलिस ने कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। 'इंडिया टुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कई पशु अधिकार कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ये पशु अधिकार कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजधानी में आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़ने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ इंडिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.