बागपत, फरवरी 10 -- रमाला। असारा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मंगलवार सुबह एक सात वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्ची को ग्रामीणों ने डंडों आदि की मदद से बचाया। घायल बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। बच्ची के शरीर पर कई जगह काटने और नोचने के निशान हैं। घायल बच्ची मुदस्सीरा के पिता परवेज ने बताया कि उसकी बेटी घर से अपने घेर में जा रही थी, रास्ते में कई आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की चीख- पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह उसे कुत्तों से छुड़ाया। घटना ने गांव में दहशत फैला दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के बाहर लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा है, जिसमें लोग मांस के अवशेष और हड्डियां डाल देते हैं। इसी कारण आवारा कुत्ते आक्रामक और मांसाहारी हो गए हैं। ग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.