रायबरेली, जनवरी 29 -- जगतपुर,संवाददाता। थाना क्षेत्र में इन दिनों गांव के कुत्ते आदमखोर हो गए है। बीते तीन दिन से लगातार ग्रामीणों को काटकर जख्मी कर रहे है। गुरूवार को भी आदमखोर कुत्तों ने दस लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। इसमें अब कुल 40 लोग जख्मी हो चुके है। इन दिनों क्षेत्र में बढ़ रहे कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई इन्हें पकड़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए जा रही है। जगतपुर क्षेत्र में इन दिनों आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। बीते तीन दिनों से क्षेत्र में आए दिन आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन दर्जन लोग जख्मी हो रहे है और इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। गुरूवार को भी आवारा कुत्तों के हमले से दस लोग जख्मी हो गए। इसमें सोमवती पूरे महादेवन गांव के हरिकेश (62), जगतपुर निव...