औरैया, फरवरी 5 -- फफूंद, संवाददाता। फफूंद क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। गांव बिलराई में बुधवार देर रात ऐसा ही एक दर्दनाक मामला सामने आया, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने झोपड़ी में बंधी पांच बकरियों को नोंच-नोंच कर मार डाला। एक ही रात में गरीब पशुपालक की रोज़ी-रोटी उजड़ गई। पीड़ित पशुपालक सरमन लाल राजपूत ने बताया कि रोज की तरह उन्होंने रात में अपनी बकरियों को घर के बाहर बनी झोपड़ी में बांध दिया था। रात करीब 12 बजे अचानक आवारा कुत्तों का झुंड झोपड़ी में घुस आया और बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों की चीख-पुकार सुनकर जब तक वह मौके पर पहुंचे और कुत्तों को भगाया, तब तक पांच बकरियां दम तोड़ चुकी थीं। घटना के बाद सरमन लाल पूरी तरह टूट गए। उन्होंने बताया कि बकरियां ही उनके परिवार की आजीविका का एकम...