फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- जनपद के नीम खेरिया में आवारा कुत्तों ने एक किसान के घर में घुसकर घर में बंधी पांच बकरियों पर हमलाकर मार डाला। जबकि एक जानवर घायल हो गया। घटना से किसानों में दहशत व्याप्त हो गई। किसानों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है। अशोक कुशवाह निवासी नीम खेरिया के घर में मंगलवार की रात अचानक ने आवारा कुत्तों का झुंड घुस गया। कुत्तों ने घर में बंधी आधा दर्जन बकरियों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने 5 बकरियों को घायल कर मार दिया। आवारा कुत्ते किसानों के पशुओं को काटकर लहूलुहान कर रहे हैं। वहीं अस्पताल में एक दर्जन से अधिक लोग एंटी रेबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.