प्रयागराज, नवम्बर 11 -- आवारा जानवरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद यूपी सरकार एक्शन में आ गई है। आवारा कुत्तों के लिए हर शहर में शेल्टर होम बनाए जाएंगे। शासन की तरफ से शहरों में नए शेल्टर होम बनाने के लिए नगर निगमों को बजट दिया जाएगा। प्रमुख सचिव नगर विकास पी गुरुप्रसाद ने इसे लेकर नगर आयुक्तों के साथ बातचीत की है। सोमवार को प्रमुख सचिव ने नगर आयुक्तों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। नगर आयुक्तों ने सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया। बड़ा सवाल यह था कि कुत्तों को पकड़ने के बाद कहां रखेंगे। किसी भी शहर में पर्याप्त शेल्टर होम नहीं है। नगर आयुक्तों की बात सुनने के बाद प्रमुख सचिव ने शासन स्तर पर योजना बनाने और शेल्टर होम के लिए बजट देने का आश्वासन दिया। नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज ने बताया कि यहां एक ही शेल्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.