कौशाम्बी, मार्च 24 -- चरवा थाना क्षेत्र के बरियावां गांव का गुन्नू पटेल मजदूरी करता है। शनिवार को वह मजदूरी करने प्रयागराज गया था। घर पर पत्नी तीन वर्षीय बेटे आदित्य के साथ थी। शाम को आदित्य घर के समीप ही खेल रहा था। इस दौरान कुत्तों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। हमले में मासूम को गंभीर चोटें आई हैं। उसको मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...