नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता आवारा कुत्तों की समस्या से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को डॉग लवर्स (कुत्ता प्रेमियों) से कहा कि अगली सुनवाई पर एक वीडियो चलाया जाएगा और फिर आपसे पूछा जाएगा कि 'इंसानियत' क्या है? शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की जब दिल्ली नगर निगम द्वारा आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए बनाए गए कुछ नियमों पर आपत्ति जताते हुए कहा गया कि कुत्तों के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। दरअसल, गुरुवार को मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रमनाथ, संदीप मेहता और एनवी अंजारिया की 3 जजों की पीठ के समक्ष होनी थी, लेकिन पीठ नहीं बैठ पाई। हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने जस्टिस विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया और कहा 'उनके (कुत्तों) साथ अमानवीय' व्यवहार किया जा रहा...