पीलीभीत, दिसम्बर 25 -- पीलीभीत। आवारा कुत्तों के प्रबंधन करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रोशनी सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर आवारा कुत्तों के प्रबंधन करने के लिए नोडल अधिकारी नामित करने के लिए निर्देशित किया है। पत्र में कहा किया गया है कि संस्थानों की पहचान कर सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थाएं, अस्पतालों, खेल परिसरों, बस स्टैंड, डिपो और रेलवे स्टेशन की पहचान की जाए। ये काम दो सप्ताह में किया जाना है। इसी तराह परिवार को सुरक्षित करने के लिए आवारा कुत्तों के प्रवेश को रोकने के लिए परिसर को पर्याप्त बाड़, चाहरदीवारी और गेट से सुरक्षित करें। इसके लिए आठ सप्ताह का समय दिया गया है।...