बागपत, फरवरी 19 -- बागपत। असारा गांव में पिता के साथ खेत पर जा रही छह वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड़ ने हमला बोल दिया। जिसमें बच्ची गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में उपचार दिलवाया जा रहा है। असारा निवासी इश्तखार ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ खेत में काम करने जा रहा था। रास्ते में तालाब के पास आवारा कुत्तों का झुंड घूमता हुआ मिला। तभी कुत्तों के झुंड ने पीछे चल रही उसकी छह वर्षीय बेटी आफिया पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने आफिया की पीछे से गर्दन पकड़ ली। आफिया चिल्लाने लगी, तो उसने ईंट मारकर कुत्तों को भगाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने आफिया को नहीं छोड़ा। इसके बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों के साथ मिलकर कुत्तों को भगाया। इश्तखार ने बताया कि गर्दन पर घाव होने से गंभीर रूप से घायल अपनी बेटी को रमाला के न...