मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के वार्ड 40 के दर्जनभर मोहल्लों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। आवारा कुत्तों के खौफ से बच्चे घर से अकेले बाहर निकलने में डरते हैं। दाता कंबल शाह मजार रोड से जुड़े इमाम हुसैन कॉलोनी, हसनैन कॉलोनी, हाफिज जी चौक व उससे सटे खान कोठी, भीमसेरिया गली, पक्की सराय, पटना टोली, प्लीजेंट कॉलोनी. अहमदिया लॉज कॉलोनी, गुदरी रोड और सत्यनारायण मंदिर गली तक यह स्थिति है। वार्ड पार्षद इकबाल हुसैन के मुताबिक बीते तीन माह के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक लोग आवारा कुत्तों के शिकार हो चुके हैं। पिछले हफ्ते पुलिस पाठशाला से लौट रहे बच्चे को आवारा कुत्तों ने कन्हौली नाका के पास गली में खींच लिया था। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से बच्चे की जान बच गई। पटवा टोली में एक ही दिन में पहले दवा दुकानदार...