नई दिल्ली, जनवरी 6 -- दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन आवारा कुत्तों की गणना के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखा गया। इससे सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और उनकी पार्टी झूठ फैलाकर सरकार को बदनाम कर रहे हैं। ऐसा आदेश जारी नहीं हुआ है। मामले पर विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने भी संज्ञान लिया। उन्होंने मामले की जांच शिक्षा संबंधी स्थायी समिति से कराने की बात कही है। खबर अपडेट हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...