नोएडा, अगस्त 21 -- नोएडा के सेक्टर-110 स्थित लोटस पानाचे सोसाइटी में मंगलवार रात में लावारिस कुत्तों को बाहर ले जाने को लेकर हुए विवाद के बाद चार घंटे तक हंगामा हुआ। आरोप है कि सोसाइटी के लोग और पशु प्रेमी आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।सोसाइटी के बच्चे को काटा था पुलिस के अधिकारियों के अनुसार सोसाइटी में कुछ दिन पहले लावारिस कुत्ते ने एक बच्चे का काट लिया था। सोसाइटी में चार-पांच और लावारिस कुत्ते हैं। इसकी शिकायत सोसाइटी की तरफ से नोएडा प्राधिकरण से की गई। सोसाइटी में कुछ पशु प्रेमी भी रहते हैं। एनजीओ से जुड़े पशु प्रेमी मंगलवार रात 10 बजे उस कुत्ते को लेने के लिए आए, तभी सोसाइटी की एओए और अन्य लोग भी आ गए। आरोप है कि एओए के पदाधिकारी और लोग एनजीओ से सभी लावारिस कुत्तों को लेकर जाने की जिद करने लगे, जबकि वे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.